• Home
  • Breaking News
  • ईंधन बचाने के लिए पैदल सचिवालय पहुंचे सम्राट चौधरी, जनता से भी की अपील
Image

ईंधन बचाने के लिए पैदल सचिवालय पहुंचे सम्राट चौधरी, जनता से भी की अपील

पटना।
बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने ईंधन बचत को लेकर एक अनोखी पहल की है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील को जमीन पर उतारते हुए शुक्रवार को सम्राट चौधरी अपने लोक सेवक आवास से पैदल ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचे। उन्होंने आम लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी थी कि डीजल और पेट्रोल की बचत के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री काफिले में शामिल वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मंत्रियों, निगम-बोर्ड के अध्यक्षों, सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में बिना अतिरिक्त वाहनों के पहुंचने की अपील की गई है।

राज्य सरकार ने आम जनता से भी मेट्रो, बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आग्रह किया है। इसके अलावा सभी सरकारी विभागों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकों और कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अनावश्यक यात्रा और ईंधन की खपत को कम किया जा सके।

सरकार ने सरकारी दफ्तरों की कैंटीन में पाम ऑयल के कम उपयोग का निर्देश भी जारी किया है। वहीं सरकारी और निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम संस्कृति को बढ़ावा देने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाने का भी आह्वान किया गया है।

सम्राट चौधरी की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की। नई दरों के अनुसार New Delhi में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं Mumbai में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। Kolkata में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि Chennai में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच ईंधन महंगा होने से आम लोगों पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top