• Home
  • Breaking News
  • शेखपुरा में आंधी-बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, आकलन शुरू; राहत पर संशय
Image

शेखपुरा में आंधी-बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, आकलन शुरू; राहत पर संशय

शेखपुरा जिले में पिछले सप्ताह आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और तैयार फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

कृषि विभाग ने इस नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। जिला कृषि पदाधिकारी सुजाता कुमारी ने बताया कि फसलों की क्षति का सही आकलन करने के लिए कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों की टीमों को अलग-अलग प्रखंडों में लगाया गया है। कई क्षेत्रों से रिपोर्ट मिलनी शुरू हो गई है।

हालांकि, अब तक आई शुरुआती रिपोर्ट में कहीं भी न्यूनतम 33 प्रतिशत क्षति दर्ज नहीं की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार, किसानों को मुआवजा या राहत पाने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत फसल नुकसान होना जरूरी है। ऐसे में फिलहाल किसानों को राहत मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने बताया कि आंधी और बारिश से खासकर प्याज और दलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। टाल क्षेत्र के बड़े किसान और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद के अनुसार, तेज आंधी के कारण प्याज के पौधे टूटकर गिर गए, जिससे फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई। इसके अलावा मसूर, मटर और खेसारी की तैयार फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

कई इलाकों में तेज हवा के कारण मक्का की फसल भी बर्बाद हो गई है। किसान राजेंद्र महतो ने बताया कि बारिश के कारण प्याज की फसल सड़ने लगी है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वहीं किसान यूनियन के नेता सुरेश प्रसाद ने प्रशासन से मांग की है कि फसलों के नुकसान का सही और निष्पक्ष आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत दी जाए।

फिलहाल कृषि विभाग की टीम लगातार सर्वे में जुटी है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि कितनी क्षति हुई है और किन किसानों को राहत मिल पाएगी।

Releated Posts

Muzaffarpur Hospital Fire Update: ICU में भीषण आग से चार की मौत, कई मरीज झुलसे, अस्पताल सील

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Coaching Policy: खान ग्लोबल स्टडीज पर हमले के बाद हरकत में सरकार, बिहार में बनेगी पहली कोचिंग पॉलिसी

पटना: राजधानी पटना के चर्चित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के बाद बिहार सरकार ने…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Supreme Court Judge: मुजफ्फरपुर के लाल जस्टिस चंद्रशेखर बने सुप्रीम कोर्ट के जज, गांव में जश्न का माहौल

मुजफ्फरपुर: बिहार की धरती ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल की है। मुजफ्फरपुर…

ByByAjay Shastri Jun 3, 2026

बिहार के अनुदानित मदरसों की होगी जांच, सरकार ने जिलाधिकारियों को जारी किया आदेश

पटना: बिहार सरकार ने राज्य के गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त एवं वेतनानुदान प्राप्त मदरसों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों…

ByByAjay Shastri Jun 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top