• Home
  • Breaking News
  • सोनपुर मेले में जबरन नृत्य करवाने वाले थिएटर संचालक गिरफ्तार, 5 नाबालिग लड़कियाँ मुक्त
Image

सोनपुर मेले में जबरन नृत्य करवाने वाले थिएटर संचालक गिरफ्तार, 5 नाबालिग लड़कियाँ मुक्त

सारण जिले के सोनपुर मेले में चल रहे कुछ थिएटरों में नाबालिग लड़कियों को जबरन नृत्य कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कुमार आशीष के निर्देश पर भारी संख्या में पुलिस बल ने मेले में मौजूद तमाम थिएटरों की बारी-बारी से घेराबंदी और तलाशी की।

तलाशी के दौरान पांच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया, जिनमें से उत्तर प्रदेश-02, मध्य प्रदेश-01, छत्तीसगढ़-01 और नेपाल-01 की लड़कियाँ शामिल हैं। इस कार्रवाई में हरिहरनाथ ओपी की पुलिस, महिला थाने की पुलिस और सामाजिक संगठन ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

पुलिस ने बताया कि तमाम थिएटर संचालकों में इस कार्रवाई की भनक लगते ही हड़कंप मच गया। इस संबंध में हरिहरनाथ थाना में FIR संख्या 127/25 दर्ज की गई है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

सारण SSP ने कहा कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो के पत्र के आलोक में की गई, ताकि नाबालिग लड़कियों को शोषण और प्रताड़ना से मुक्त कराया जा सके।

यह कदम सोनपुर मेला में बच्चों के खिलाफ हो रही अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई का प्रतीक माना जा रहा है।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top