• Home
  • Breaking News
  • SSB SI-ASI भर्ती 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म
Image

SSB SI-ASI भर्ती 2026: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से सब-इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 4 मई 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास आवेदन का एक और मौका है।

कौन कर सकता है आवेदन?
SI पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास पदानुसार 12वीं के साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है।

वहीं ASI पदों के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 12वीं पास होना और संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा
दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद वे अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top