• Home
  • Breaking News
  • EO हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, JDU बोली—अब सीधा कलेजे पर वार
Image

EO हत्याकांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, JDU बोली—अब सीधा कलेजे पर वार

पटना/भागलपुर। सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपित रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत भी गरमा गई है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता दल यूनाइटेड के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई कानून के शासन का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके बयान के मुताबिक, पहले अपराधियों के पैर में गोली लगती थी, लेकिन अब सीधा कड़ा एक्शन लिया जा रहा है।

नीरज कुमार ने सुल्तानगंज की घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इसमें एक अधिकारी की जान चली गई और एक जनप्रतिनिधि पर भी जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में नगर परिषद सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हुए थे।

कड़ी कार्रवाई बनेगी नजीर

उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए त्वरित और सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने इस मुठभेड़ को अपराध के खिलाफ एक कड़ा संदेश और नजीर बताया।

गौरतलब है कि सुल्तानगंज (भागलपुर) स्थित नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े बदमाशों ने EO कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top