• Home
  • Breaking News
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: शराब तस्करों की कार ने जदयू नेता को कुचला, मौके पर मौत
Image

सुपौल में दर्दनाक हादसा: शराब तस्करों की कार ने जदयू नेता को कुचला, मौके पर मौत

बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रतनपुरा थाना क्षेत्र में नेपाल से अवैध शराब लेकर भाग रहे तस्करों की तेज रफ्तार कार ने जदयू नेता और किराना व्यवसायी मनोज कुमार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस नेपाल सीमा से लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप का पीछा कर रही थी। इसी दौरान शराब तस्करों की होंडा सिटी कार (HR-26BX 6782) अचानक अनियंत्रित हो गई। कार पहले सड़क किनारे जा रहे एक ट्रैक्टर से टकराई, जिससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे मनोज Kumar को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि मनोज कुमार अपनी पोती को स्कूल छोड़ने के बाद रतनपुरा चौक स्थित अपनी किराना दुकान खोलने जा रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक की पत्नी पुष्पा कुमारी आंगनबाड़ी सेविका हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ लोगों में भारी नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना को शराब तस्करी के बढ़ते नेटवर्क और प्रशासनिक चुनौती से जोड़कर देख रहे हैं।

इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्करों के पास से नेपाल निर्मित करीब 1050 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि शराब की यह खेप नेपाल के लाही क्षेत्र से लाई जा रही थी और सिमराही में इसकी डिलीवरी होनी थी।

रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top