• Home
  • Breaking News
  • Bihar News: 30 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह बरी, साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
Image

Bihar News: 30 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह बरी, साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

Bihar News: करीब तीन दशक पुराने चर्चित हत्या मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को बड़ी कानूनी राहत मिली है। बेगूसराय के 1996 के इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में उन्हें बरी कर दिया।

विशेष न्यायाधीश ब्रजेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। इस मामले में सह-आरोपी अजीत सिंह को भी राहत दी गई है। मामला 29 जुलाई 1996 का है, जब बरौनी थाना क्षेत्र के बीहट गांव निवासी रंजीत कुमार की सीताराम इंजीनियर के डेरा पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद मृतक के पिता ने बरौनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुरुआती एफआईआर में सूरजभान सिंह का नाम शामिल नहीं था, लेकिन बाद में जांच के दौरान केस डायरी में उनका नाम जोड़ा गया।

अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल सात गवाह पेश किए गए, जिनमें पानो देवी, रामेश्वर भगत, लुसिया देवी, नवल किशोर सिंह, फुलेना सिंह, गणेश सिंह और डॉ. प्रेमचंद कुमार शामिल थे। हालांकि, सुनवाई के दौरान अधिकांश गवाह अपने पहले के बयान से मुकर गए और घटना की पुष्टि नहीं कर सके।

इसी के आधार पर अदालत ने माना कि आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं और सभी आरोपियों को बरी कर दिया। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मंसूर आलम ने पैरवी की।

इस फैसले के साथ लगभग 30 साल पुराने इस बहुचर्चित मामले का अंत हो गया।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top