• Home
  • Politics
  • तेजस्वी यादव की बड़ी कार्रवाई: टिकट बगावत करने वाले 10 नेता राजद से निष्कासित
Image

तेजस्वी यादव की बड़ी कार्रवाई: टिकट बगावत करने वाले 10 नेता राजद से निष्कासित

पटना:
राजद सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पार्टी अनुशासन तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के निर्णय का विरोध करने और टिकट नहीं मिलने के बाद बगावत करने वाले 10 नेताओं को राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने रितु जायसवाल समेत 27 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। अब ताजा कार्रवाई में डेहरी के मौजूदा विधायक फतेह बहादुर सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

फतेह बहादुर सिंह लगातार देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित बयान देने को लेकर चर्चा में रहे हैं। 2020 में तेजस्वी ने उन्हें टिकट दिया था, लेकिन जीत के बाद उनके बयानों से पार्टी में नाराजगी बढ़ गई थी। इसी कारण इस बार उनका टिकट काटा गया था।


राजद से निष्कासित नेताओं की सूची

क्र.सं.नामपद / क्षेत्रजिला
1फतेह बहादुर सिंहविधायक, डेहरीरोहतास
2सतीश कुमारप्रदेश उपाध्यक्ष, राजदनालंदा
3मो. सैययद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खांनेताबिहार शरीफ
4मो. गुलाम जिलानी वारसीपूर्व विधायककांटी
5मो. रियाजुल हक राजूपूर्व विधायकगोपालगंज
6अमोद कुमार मंडलप्रदेश महासचिवपूर्णिया
7विरेन्द्र कुमार शर्माक्रियाशील सदस्यसिंहेश्वर
8ई. प्रणव प्रकाशक्रियाशील सदस्यमधेपुरा
9जिप्सा आनंदप्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ सह जिला परिषद सदस्यभोजपुर
10राजीव रंजन उर्फ पिंकूराजद नेता, क्रियाशील सदस्यभोजपुर

पार्टी ने कहा — अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

राजद नेतृत्व ने साफ किया है कि पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाकर बयानबाजी या बगावत करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि “राजद एक विचारधारा की पार्टी है, व्यक्तिगत स्वार्थ या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

Releated Posts

बंगाल चुनाव पर सियासी संग्राम, दावों-प्रत्याशाओं से गरमाया माहौल

पटना से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेताओं के बयान अब सीधे-सीधे…

ByByAjay Shastri Apr 30, 2026

Bihar Politics: तेजस्वी के बयान पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी का तंज—“तमिलनाडु जाते तो डोसा भी खा लेते”

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर तंज…

ByByAjay Shastri Apr 26, 2026

कांग्रेस को 24 अकबर रोड दफ्तर खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक की मोहलत; केंद्र पर साधा निशाना

नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को उसके पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का नोटिस मिलने…

ByByAjay Shastri Mar 25, 2026

बिहार की सियासत में फिर उबाल: राज्यसभा एंट्री के बाद नीतीश कुमार पर सस्पेंस

बिहार की सियासत एक बार फिर उबाल पर है। यहां राजनीति कभी ठहरती नहीं—हर दिन नए समीकरण बनते…

ByByAjay Shastri Mar 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top