• Home
  • Breaking News
  • बजट सत्र के बीच पटना में राजद का शक्ति प्रदर्शन, कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम
Image

बजट सत्र के बीच पटना में राजद का शक्ति प्रदर्शन, कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम

पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है और आज इसका 11वां दिन है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया है। पूरे राज्यभर से राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता राजधानी पहुंच रहे हैं।

बापू सभागार में होगा मुख्य कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर राजद की ओर से बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन बापू सभागार में होगा, जहां तेजस्वी यादव उद्घाटन करेंगे और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बताया जा रहा है कि बिहार के हर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बजट सत्र के बीच आयोजित इस कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। चुनाव से पहले या बाद का यह बड़ा अवसर माना जा रहा है, जब तेजस्वी यादव एक साथ पूरे बिहार के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और संगठन को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस कार्यक्रम के जरिए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की जाएगी। साथ ही कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सामाजिक न्याय में उनके योगदान को याद किया जाएगा।

इनकम टैक्स चौराहे पर बैनर-झंडे हटाने पर विवाद

वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम को लेकर पटना के इनकम टैक्स चौराहा पर राजद के बैनर और झंडे लगाए गए थे। नगर निगम द्वारा इन्हें हटाया जा रहा है, जिससे राजद नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है, जबकि निगम की ओर से इसे अतिक्रमण हटाने की सामान्य कार्रवाई बताया जा रहा है।

बजट सत्र के बीच इस कार्यक्रम और बैनर विवाद ने राजधानी की राजनीति को और गरमा दिया है।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top