• Home
  • Elections
  • Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा एलान — “महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर करेंगे”
Image

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा एलान — “महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर करेंगे”

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच महागठबंधन के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो ताड़ी को शराबबंदी कानून से बाहर किया जाएगा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि पासी समाज के साथ वर्षों से अन्याय होता आया है, जिसे अब खत्म किया जाएगा। ताड़ी पासी समाज की आजीविका का प्रमुख साधन है, लेकिन शराबबंदी कानून के दायरे में आने के कारण यह समाज लंबे समय से परेशान है।

तेजस्वी ने कहा कि “हमारी सरकार बनी तो ताड़ी को प्राकृतिक पेय के रूप में मान्यता दी जाएगी।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रोजगार और सम्मान की लड़ाई में महागठबंधन का साथ दें।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान पासी समाज और पिछड़े वर्गों को साधने की रणनीति का हिस्सा है। चुनावी माहौल में इस मुद्दे ने एक बार फिर शराबबंदी नीति पर नई बहस छेड़ दी है।

Releated Posts

तीन राज्यों में मतदान जारी, असम में 59% से ज्यादा वोटिंग; केरल-पुडुचेरी में भी दिखा उत्साह

नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान जारी है। तीनों राज्यों में मतदाताओं…

ByByAjay Shastri Apr 9, 2026

बिहार पंचायत चुनाव 2026 से पहले परिसीमन पर बवाल, पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था की…

ByByAjay Shastri Mar 18, 2026

बिहार राज्यसभा चुनाव: 5 सीटों के लिए वोटिंग जारी, अब तक RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाले वोट

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान जारी है। वोटिंग प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू…

ByByAjay Shastri Mar 16, 2026

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, लागू हुई आचार संहिता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का…

ByByAjay Shastri Mar 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top