• Home
  • Breaking News
  • वैशाली: लालगंज में तेज रफ्तार डंपर ने दो छात्राओं को रौंदा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
Image

वैशाली: लालगंज में तेज रफ्तार डंपर ने दो छात्राओं को रौंदा, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के फकुली मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना हुई। कोचिंग पढ़ने जा रही आशी कुमारी और लक्ष्मी कुमारी साइकिल से विद्यालय की ओर जा रही थीं कि तेज रफ्तार से आ रहे बालू लदे डंपर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्राएँ साइकिल समेत कई मीटर तक घसीटती चली गईं।

घटना के वक्त पूर्व प्रमुख शशि भूषण प्रसाद सिंह अपने घर पर थे। उन्होंने बताया कि अचानक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर बच्चियों को रौंदता चला गया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, वरना हादसा और भयावह हो सकता था।

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। डंपर वहीं सड़क पर खड़ा रह गया, जबकि उसका चालक और खलासी फरार हो गए। सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जप्त कर लिया। फरार चालक की तलाश जारी है।

दोनों छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशी कुमारी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर और लक्ष्मी कुमारी को पटना रेफर किया गया है। परिजन सदमे में हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार डंपरों पर रोक, नियमित गश्ती बढ़ाई जाए और बालू ढुलाई वाहनों की सख्त मॉनिटरिंग की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग अवैध रफ्तार और भारी वाहनों का अड्डा बन चुका है और तुरंत कार्रवाई न हुई तो हालात और बिगड़ेंगे।

Releated Posts

मां के खून का हिसाब: बेटे को उम्रकैद, 10 साल बाद अदालत का सख्त फैसला

बिहार के कटिहार से एक दिल दहला देने वाले मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए आरोपी…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

IGIMS पेपर लीक कांड: मेडिकल शिक्षा पर बड़ा दाग, हाई-लेवल जांच शुरू—छात्रों का भविष्य अधर में

पटना के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस और पीजी फाइनल ईयर परीक्षाओं से जुड़ा…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

हड़ताल पर सख्ती: राजस्व कर्मियों की सैलरी पर चलेगा ‘कैंची’, 624 अफसरों पर जुर्माना तय

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व कर्मियों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। 9 मार्च…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: परिवार में कमाने वाला हो तो नहीं मिलेगी अनुकंपा नौकरी

पटना हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top