• Home
  • Breaking News
  • Varanasi Traffic Alert: पीएम दौरे के चलते 28–29 अप्रैल को शहर में बड़ा डायवर्जन, कई रूट रहेंगे बंद
Image

Varanasi Traffic Alert: पीएम दौरे के चलते 28–29 अप्रैल को शहर में बड़ा डायवर्जन, कई रूट रहेंगे बंद

वाराणसी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक और 29 अप्रैल को भी शहर के कई हिस्सों में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें और तय रूट प्लान का पालन करें।

डायवर्जन के तहत बसों, चार पहिया और मालवाहक वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास से आगे मुड़ैला तिराहा तक ही आने की अनुमति होगी।

वहीं जौनपुर से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही संचालित होंगी और उन्हें काशी कृषक इंटर कॉलेज परिसर में पार्क किया जाएगा। इन बसों का ओवरब्रिज पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इसी तरह गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसों को आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास तक ही आने की अनुमति दी जाएगी, जहां से उन्हें वापस कर दिया जाएगा।

इसके अलावा अमरा अखरी अंडरपास और चांदपुर चौराहा से भी सामान्य बसों को कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Releated Posts

Jaspal Rana Death News: भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। देश के दिग्गज निशानेबाज, एशियाई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Bihar Police News: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, मधेपुरा के तीन थानाध्यक्ष समेत चार की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

बेगूसराय में विवाद ने लिया खूनी मोड़, दो पक्षों के बीच चली गोलियां; एक घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेगूसराय। जिले के लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

जहानाबाद में 8 फरार अभियुक्तों के घर कुर्क, SP अपराजित लोहान की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई

जहानाबाद। अपराध और कानून को चुनौती देने वाले फरार अभियुक्तों के खिलाफ जहानाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top