• Home
  • Bihar
  • वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का बिहार आगमन, सीएम सम्राट चौधरी ने किया भव्य स्वागत
Image

वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का बिहार आगमन, सीएम सम्राट चौधरी ने किया भव्य स्वागत

बिहार के गया में मंगलवार को वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का भव्य स्वागत किया गया। गया हवाईअड्डा पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की।

राष्ट्रपति बनने के बाद टो लाम की यह पहली भारत यात्रा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने बिहार से की है। उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुंचा है, जिससे इस दौरे की कूटनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।

सीएम सम्राट चौधरी ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर लिखा कि गया, जो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की नगरी है, वहां राष्ट्रपति टो लाम का स्वागत भारत-वियतनाम संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

गया दौरे के दौरान राष्ट्रपति टो लाम कड़ी सुरक्षा के बीच महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी ने उन्हें पवित्र खादा पहनाकर स्वागत किया, जबकि मुख्य पुजारी भिक्षु चलिंदा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई।

इसके बाद राष्ट्रपति ने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ समय ध्यान साधना भी की, जो बौद्ध धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है।

बिहार दौरे के बाद राष्ट्रपति टो लाम दिल्ली जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात द्रौपदी मुर्मू से होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अपने भारत दौरे के अंतिम चरण में राष्ट्रपति टो लाम मुंबई भी जाएंगे। यह यात्रा भारत और वियतनाम के बीच मजबूत होते रिश्तों और कूटनीतिक सहयोग का महत्वपूर्ण संकेत मानी जा रही है।

पटना से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top