पटना: महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिल पास नहीं होने के बाद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक Vijay Kumar Sinha ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात किया है। उनके मुताबिक, देश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने वाले महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा में महज 54 वोटों के अंतर से हराने की साजिश रची गई।
विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि विपक्ष का यह वही चेहरा है, जिसने पहले भी महिला आरक्षण का विरोध किया था और अब भी महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से रोकने की कोशिश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष की नीयत साफ नहीं है और जनता इस रवैये को समझ चुकी है। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी का दौर और तेज होने की संभावना है।














