• Home
  • Bihar
  • डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की ‘जन नमन अभिनंदन’ यात्रा में हर्ष फायरिंग, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
Image

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की ‘जन नमन अभिनंदन’ यात्रा में हर्ष फायरिंग, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

लखीसराय। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की ‘जन नमन अभिनंदन’ यात्रा के दौरान लखीसराय जिले के बड़हिया में स्वागत के नाम पर हर्ष फायरिंग और हथियारों का प्रदर्शन किया गया। विजय सिन्हा इसी सीट से चुनाव जीतकर बिहार सरकार में दोबारा डिप्टी सीएम पद पर हैं।

आरजेडी ने सरकार पर लगाया आरोप

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने डिप्टी सीएम के स्वागत जुलूस में हुई फायरिंग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा—

“जिस तरह आज डिप्टी सीएम के विजय समारोह में गोलियों की बौछार हो रही है जिससे खौफ का माहौल बनता है, लेकिन सरकार इसे खुशी-खुशी देख रही है। यह सरकार अपराधियों का महिमामंडन कर रही है और उन्हें संरक्षण दे रही है। बुलडोजर चलाने वाली सरकार की नीति कहां चली गई?”

जनसुराज का बयान

जनसुराज ने कहा—

“नवगठित बिहार सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दो उपमुख्यमंत्री हैं। पदभार ग्रहण के बाद ही वांछित अपराधी की सम्राट चौधरी को बधाई देते हुए तस्वीर वायरल हुई। विजय सिन्हा के विजय जुलूस में राइफल-बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की वीडियो वायरल है। अब आप बिहार के कानून-व्यवस्था की भविष्यवाणी स्वयं कर सकते हैं। अपने जान-माल की रक्षा स्वयं करें।”

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बयान

अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डिप्टी सीएम ने लिखा—

जन नमन अभिनंदन! लखीसराय के अपने परिवारजनों के बीच पहुंचकर उनके अपार समर्थन, आत्मीय स्नेह और अखंड विश्वास को देखकर अभिभूत हूं। जन-परिजनों का यह प्रेम और अपनापन मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। इनसे मिलने वाला दुर्लभ स्नेह और सम्मान ही मुझे जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने और क्षेत्र को समग्र विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने के संकल्प की सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

उन्होंने आगे कहा—

“जनविश्वास की शक्ति और सबके सामूहिक प्रयासों से, लखीसराय को विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। आपका विश्वास, मेरी जिम्मेदारी।”

Releated Posts

Bachhwara News: पीडीएस दुकान आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, 30 जून तक करें आवेदन

बछवाड़ा (बेगूसराय)। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उचित मूल्य की दुकानों…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

Bihar Khan Sir Case: खान सर की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, एसएसपी ने बनाई 5 सदस्यीय विशेष टीम

पटना। राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग संचालक और ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर के…

ByByAjay Shastri Jun 8, 2026

लालू-राबड़ी की सुरक्षा हटाना दोहरी नीति, पार्टी कहे तो तुरंत सुरक्षा छोड़ दूंगा: बोगो सिंह

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav और पूर्व मुख्यमंत्री Rabri Devi को मिली सुरक्षा…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top