• Home
  • Bihar
  • विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली
Image

विश्व साइकिल दिवस पर बेगूसराय में निकाली गई 5 किलोमीटर की “संडे ऑन साइकिल” रैली

बेगूसराय, 7 जून 2026। जिला प्रशासन बेगूसराय एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली गांधी स्टेडियम, बेगूसराय से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, हर-हर महादेव चौक होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के रास्ते पुनः गांधी स्टेडियम पहुंची। लगभग 5 किलोमीटर लंबी इस रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त श्री आकाश चौधरी, अपर समाहर्ता (ADM) श्री महेश्वर प्रसाद सिंह, उप मेयर श्रीमती अनिता राय, वरीय उप समाहर्ता श्री निशांत, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री बिट्टू कुमार सिंह, डीपीएम जीविका श्री अविनाश कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त +2 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, कॉलेज के विद्यार्थी, स्थानीय खिलाड़ी, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस आयोजन में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर फिटनेस, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का आह्वान किया तथा स्वस्थ एवं प्रदूषणमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: अधिकारी को मंच से फटकारना या गाली देना? विधायक के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

गया। बिहार की राजनीति में जनप्रतिनिधियों की भाषा और आचरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

Rajgir Malmas Fair: राजगीर मलमास मेले के अंतिम शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी

राजगीर। पुरुषोत्तम मास महापर्व के अंतर्गत आयोजित राजगीर मलमास मेले का तृतीय एवं अंतिम शाही स्नान गुरुवार को…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Bihar Crime: जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा की चपेट में आने से 10वीं की छात्रा की मौत, बवाल के बाद पुलिस फायरिंग

जमुई। जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट में एकांश कुमार भारद्वाज ने हासिल किया चौथा स्थान, नेशनल के लिए किया क्वालिफाई

बेगूसराय। बिहार स्टेट चेस टूर्नामेंट 2026 में बेगूसराय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी एकांश कुमार भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026
1 Comments Text
  • 112233bjlive says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    The live casino section here is absolutely magical and I enjoy watching the dealers deal like I am sitting right at the macau tables. Everything runs smoothly and I always feel welcome when I log in. Give 112233bjlive a try tonight
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top