• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में पैसे के लेनदेन पर बवाल: दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले
Image

बेगूसराय में पैसे के लेनदेन पर बवाल: दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर गांव की है, जहां मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में पीड़ित राहुल कुमार ने बताया कि पड़ोसी घर पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब इसका विरोध किया गया तो उसने पिस्टल की बट और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि झगड़े की जड़ पैसे के लेनदेन का विवाद था।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है, जबकि गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर गैंगवार की खूनी कहानी सामने आई है। शंभू-मंटू गिरोह के…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top