• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में फिर गूंजा अपराध का तांडव: धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या
Image

बेगूसराय में फिर गूंजा अपराध का तांडव: धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर बिन टोली गांव में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान मल्हीपुर बिन टोली निवासी गौतम निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 7 अक्टूबर को गौतम निषाद गुटखा खरीदने दुकान पर गया था, इसी दौरान किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। जब गौतम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर गैंगवार की खूनी कहानी सामने आई है। शंभू-मंटू गिरोह के…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top