• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में “सबका सम्मान, जीवन आसान” सहयोग शिविर का शुभारंभ
Image

बेगूसराय में “सबका सम्मान, जीवन आसान” सहयोग शिविर का शुभारंभ

Begusarai जिले के बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवास पंचायत में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर Ramkripal Yadav, जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, पुलिस अधीक्षक मनीष तथा पंचायत के मुखिया मौजूद रहे।

शिविर में आम लोगों की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निष्पादन का प्रयास किया गया। साथ ही पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं दी गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिए और सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top