• Home
  • Blog
  • भरडीहा गांव में दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर की हत्या, चार दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरास…

भरडीहा गांव में दोस्तों ने घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर की हत्या, चार दोस्तों को पुलिस ने लिया हिरास…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख..


बेगूसराय जिले के भरडीहा गांव के 18 वर्षीय साजन कुमार उर्फ गोलू का शव सड़क किनारे बहियार में मिला, चार दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया

भगवानपुर। थाना क्षेत्र के बघैला बहियार के पास शुक्रवार रात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भरडीहा गांव निवासी साजन कुमार उर्फ गोलू 18 वर्ष के रूप में हुई है। उसका शव सड़क किनारे बहियार में पड़ा मिला। शरीर पर घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के सिर में गोली मारी गई।

.मृत् युवक का फाइल फोटो …

परिजनों के अनुसार साजन शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर पर था। इसी दौरान गांव और आसपास के पांच युवक अलग-अलग बाइक से उसके घर पहुंचे और किसी बहाने उसे अपने साथ ले गए। करीब साढ़े आठ बजे दोस्तों ने साजन की मां को फोन कर पूछा कि वह घर पहुंचा है या नहीं। इसके बाद परिजनों को शक हुआ। साजन के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। रात करीब साढ़े नौ बजे दोस्तों ने ही घर पर फोन कर साजन की हत्या किए जाने और शव को बहियार में फेंके जाने की सूचना दी।

परिजनों ने दोस्तों पर धोखे से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

रिश्तेदार जगनाथ पासवान के अनुसार, परिजन जब बघैला बहियार पहुंचे तो साजन का शव खून से लथपथ पड़ा था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी।

Releated Posts

बेगूसराय स्टेशन पर टिकट की कीमत से अधिक वसूली का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख… बेगूसराय रेलवे स्टेशन से यात्रियों से टिकट के निर्धारित मूल्य से अधिक रुपये लिए…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

बेगूसराय में कुएं को लेकर दो समुदायों में विवाद मौके पर पहुंचे गिरिराज सिंह आंदोलन की दी चेतावनी…

अजय शास्त्री ब्यूरो प्रमुख…बेगूसराय: जिले में एक कुएं के इस्तेमाल को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद सामने…

ByByAjay Shastri Sep 19, 2026

विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसान को मारी गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

अजय कुo शास्त्री ब्यूरो प्रमुख…बेगूसराय: जिले के बखरी थाना क्षेत्र के करईटांड़ गांव में विश्वकर्मा पूजा के दौरान…

ByByAjay Shastri Sep 18, 2026

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top