• Home
  • Blog
  • थावे मंदिर के बाहर प्रसाद को लेकर बवाल: दुकानदार-श्रद्धालु भिड़े, 6 घायल
Image

थावे मंदिर के बाहर प्रसाद को लेकर बवाल: दुकानदार-श्रद्धालु भिड़े, 6 घायल

गोपालगंज के थावे स्थित थावे मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दुकानदारों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल छह श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें एक की आंख पर गंभीर चोट आई है।

कैसे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु सीवान जिले के महादेवा और महाराजगंज इलाके से पूजा-अर्चना के लिए थावे मंदिर पहुंचे थे। करीब 20 लोग तीन वाहनों से यहां आए थे। इसी दौरान प्रसाद खरीदते समय दुकानदारों से किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते यह बहस उग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मारपीट शुरू हो गई और मौके पर अफरातफरी मच गई।

6 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

इस झड़प में छह श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की आंख पर गंभीर चोट लगी है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया।

दुकानदारों पर गंभीर आरोप

घायल श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान अन्य दुकानदार भी इकट्ठा हो गए और मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को थावे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top