• Home
  • Blog
  • बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान में उत्साह, 9 बजे तक 13.13% वोटिंग — मोकामा में धीमी रफ्तार

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान में उत्साह, 9 बजे तक 13.13% वोटिंग — मोकामा में धीमी रफ्तार

पटना: बिहार में लोकतंत्र के महापर्व का आगाज़ आज गुरुवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ हो गया है।
राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 13.13 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई है।
मतदान केंद्रों पर लोग शांतिपूर्ण माहौल में अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखाई दे रहे हैं।

कई जिलों में मतदान जारी, मोकामा में रफ्तार धीमी

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार के ज्यादातर जिलों में वोटिंग सुचारू रूप से जारी है।
हालांकि राज्य की सबसे चर्चित मोकामा विधानसभा सीट पर मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही।
सुबह 9 बजे तक यहां 11.55% मतदान दर्ज हुआ, जबकि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13% वोटिंग हुई।

मोकामा सीट पर सियासी घमासान

भूमिहार राजनीति की दिशा तय करने वाली मोकामा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।
यहां राजद ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जेडीयू ने अनंत सिंह पर भरोसा जताया है।
हाल की हिंसक घटनाओं और दुलारचंद यादव की हत्या के बाद यहां जातीय गोलबंदी तेज हो गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पहले जहां भूमिहार वोटों में बिखराव की संभावना थी, वहीं अब हालात बदल गए हैं।
अनंत सिंह के जेल जाने के बाद यह तबका एकजुट होकर जेडीयू के पक्ष में वोट कर सकता है, जिससे सियासी समीकरणों में बड़ा फेरबदल संभव है।

Releated Posts

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

मुजफ्फरपुर ICU हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधक पर FIR दर्ज, 6 लोगों की हो चुकी है मौत

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिल गया है। Justice Meenakshi Madan Rai ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top