• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में भाजपा नेता का सड़क पर धरना, रास्ता अवरुद्ध करने का लगाया आरोप

बेगूसराय में भाजपा नेता का सड़क पर धरना, रास्ता अवरुद्ध करने का लगाया आरोप

Begusarai में बिहार सरकार के सहयोग शिविर अभियान के बीच भाजपा के एक बड़े नेता का प्रशासन के खिलाफ सड़क पर धरना चर्चा का विषय बन गया। मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के गाड़ा चौक का है, जहां भाजपा प्रदेश प्रवक्ता Devanand Kushwaha अपने घर के रास्ते को अवरुद्ध किए जाने से नाराज होकर सड़क पर धरने पर बैठ गए।

भाजपा नेता का आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने रास्ते पर लकड़ी गिराकर आवागमन बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत कई बार थाना, सीओ, डीएसपी और जिला प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

धरने के दौरान देवानंद कुशवाहा ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की शिकायत नहीं सुनी जा रही है तो आम लोगों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि गांव और समाज के विकास के लिए उन्होंने कई जगह अपनी जमीन देकर रास्ता बनवाया था, लेकिन अब उसी रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है।

उन्होंने रामकुमार और विनोद कुमार नामक लोगों पर सरकारी जमीन कब्जाने, रास्ता रोकने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा कि अंचल प्रशासन पहले मापी कर रास्ता खाली करा चुका था, लेकिन बाद में दोबारा रास्ता बंद कर दिया गया।

करीब तीन घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज धरने के बाद वीरपुर थाना पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंचल अधिकारी ने रास्ता अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top