• Home
  • Crime
  • दीपावली की रात मटिहानी में गोलीकांड: मामूली विवाद में बसंत कुमार की हत्या, इलाके में दहशत
Image

दीपावली की रात मटिहानी में गोलीकांड: मामूली विवाद में बसंत कुमार की हत्या, इलाके में दहशत

बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में दीपावली की रात बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और गांव में तनाव का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान मीनापुर निवासी बसंत कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बसंत कुमार दीपावली की रात घर पर पूजा-पाठ और उत्सव मना रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति से झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे बसंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

गोली चलने के बाद दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से गांव में आतंक फैलाए हुए था और आए दिन मारपीट या गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस और एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने हालात को काबू में करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Releated Posts

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर गैंगवार की खूनी कहानी सामने आई है। शंभू-मंटू गिरोह के…

ByByAjay Shastri Jun 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top