• Home
  • Blog
  • मुजफ्फरपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: चार दरिंदों ने युवती का किया अपहरण और गैंगरेप, 24 घंटे तक रखा बंधक

मुजफ्फरपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: चार दरिंदों ने युवती का किया अपहरण और गैंगरेप, 24 घंटे तक रखा बंधक

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। गांव की एक युवती का चार मनचलों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दरिंदों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई — उन्होंने पीड़िता को 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसकी अस्मिता लूटी और फिर गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के पिता ने बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

अपहरण कर ले गए थे जबरन मोटरसाइकिल पर
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दो दिन पहले उनकी बेटी अचानक लापता हो गई थी। बाद में जानकारी मिली कि चार युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। परिजनों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

अगले दिन देर रात दरिंदे युवती को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। घर लौटने के बाद पीड़िता ने जो बयान दिया, उससे परिजनों के होश उड़ गए। उसने बताया कि चारों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

एफएसएल टीम जांच में जुटी, मेडिकल जांच जारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए भेजा गया है, साथ ही पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाया जाएगा।

महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
यह जघन्य वारदात बिहार की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। गांव में माताओं और बहनों के बीच खौफ और आक्रोश का माहौल है। हर कोई एक ही सवाल कर रहा है —

“आखिर कब तक बेटियों की इज़्ज़त सड़कों पर रौंदी जाती रहेगी?”

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top