• Home
  • Crime
  • बिहार में पुलिस पर फिर हमला: जहानाबाद में छापेमारी के दौरान बवाल, छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
Image

बिहार में पुलिस पर फिर हमला: जहानाबाद में छापेमारी के दौरान बवाल, छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद।
बिहार में पुलिस पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है, जहां गुरुवार की अहले सुबह अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस पर यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के लिए पहुंची थी। टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हमले में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान इस तरह के हमले कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रहे पुलिस पर हमलों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

सहरसा में दंपति की संदिग्ध मौत: पत्नी की चाकू से हत्या, पति फंदे से लटका मिला

Saharsa जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत बनगांव विषहरी इलाके में एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

दरियापुर में बढ़ती बाल श्रम की समस्या, किताब-कॉपियों की जगह मजदूरी कर रहे बच्चे

Dariapur (सारण)। सारण जिले के दरियापुर प्रखंड में बाल श्रम की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है।…

ByByAjay Shastri Mar 11, 2026

बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं कई गोलियां

बेगूसराय: जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी…

ByByAjay Shastri Mar 10, 2026

जमुई में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त, 5.5 लाख का जुर्माना

जमुई। जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने…

ByByAjay Shastri Mar 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top