• Home
  • Crime
  • बिहार में पुलिस पर फिर हमला: जहानाबाद में छापेमारी के दौरान बवाल, छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल
Image

बिहार में पुलिस पर फिर हमला: जहानाबाद में छापेमारी के दौरान बवाल, छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद।
बिहार में पुलिस पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है, जहां गुरुवार की अहले सुबह अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते 24 घंटे के भीतर पुलिस पर यह दूसरा बड़ा हमला बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घोसी थाना क्षेत्र के शेखपुरा नट टोली में उत्पाद विभाग की टीम गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी के लिए पहुंची थी। टीम के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

हमले में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान सिपाही संगम कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, अनीश कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान इस तरह के हमले कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लगातार हो रहे पुलिस पर हमलों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top