• Home
  • Bihar
  • बुढ़ापे का सहारा बनी शादी: जमुई में 65 वर्षीय चपट मांझी ने 62 साल की आशा देवी संग लिए सात फेरे
Image

बुढ़ापे का सहारा बनी शादी: जमुई में 65 वर्षीय चपट मांझी ने 62 साल की आशा देवी संग लिए सात फेरे

बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। 65 वर्षीय चपट मांझी और उनकी 62 वर्षीय पड़ोसन आशा देवी ने समाज के तानों और अकेलेपन से परेशान होकर महादेव सिमरिया मंदिर में विवाह रचा लिया।

करीब एक साल से दोनों एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। गांव में तरह-तरह की बातें होने लगीं तो दोनों ने अपने रिश्ते को सामाजिक और कानूनी मान्यता देने का फैसला किया।

चपट मांझी की यह चौथी शादी है। उनकी पहली तीन पत्नियों का निधन हो चुका है। वहीं आशा देवी भी पति की मौत और बेटी की बेरुखी के बाद अकेले जीवन जी रही थीं।

हालांकि बेटे और बहू ने इस शादी पर नाराजगी जताई है, लेकिन गांव के कई लोगों ने बुजुर्ग दंपति का समर्थन करते हुए कहा कि बुढ़ापे में हर इंसान को सहारे और सम्मान के साथ जीने का अधिकार है।

अब इस बुजुर्ग जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Releated Posts

बेगूसराय में अवैध पार्किंग पर प्रशासन का बड़ा अभियान, 62 वाहनों से वसूला गया 4.61 लाख रुपये जुर्माना

बेगूसराय। राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर वाहनों के अवैध पड़ाव और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के लिए…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Patna Gandhi Setu Jam: गांधी सेतु पर लगा भीषण जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, हादसे में चालक घायल

पटना: राजधानी पटना को उत्तर बिहार से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार की सुबह एक बार…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna News: बांस घाट पर शुरू हुआ हाईटेक मोक्षधाम, एक साथ 18 अंत्येष्टि की सुविधा, आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस

पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक बांस घाट पर बने अत्याधुनिक और हाईटेक श्मशान घाट का संचालन गुरुवार से…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Commercial LPG Cylinder: महंगी गैस ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता, बिहार में 35% तक घटी व्यावसायिक सिलिंडरों की खपत

पटना: व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब होटल, रेस्तरां, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top