• Home
  • Bihar
  • बिहार में शहीद गणेश राय द्वार तोड़े जाने पर RJD प्रवक्ता का हमला: “प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो विध्वंस लाते हैं
Image

बिहार में शहीद गणेश राय द्वार तोड़े जाने पर RJD प्रवक्ता का हमला: “प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो विध्वंस लाते हैं

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर राजनीति गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा है कि “मैं यूं ही थोड़े कहती हूँ — प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो विध्वंस लाते हैं।”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “श्री गणेश राय जी बिहार की मिट्टी में जन्मे वो सपूत हैं जो देश के लिए शहीद हुए। उनके सम्मान में एक द्वार का निर्माण हुआ था, लेकिन मोदी जी के आगमन के लिए उसे तोड़ा जा रहा है।”

प्रवक्ता ने आगे आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के बाद शहीद हुए बिहारी जवानों के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा अब उन्हीं शहीदों की स्मृति को मिटाने में लगी है। उन्होंने लिखा, “पहलगांव हमले के बाद लड़ते हुए बिहारी जवान शहीद हुए लेकिन मोदी ने अपने पोस्टर-बैनर लगवा लिए, अब जिन शहीदों के नाम पहले से अमर हैं, उन्हें भी मिटाया जा रहा है। शर्म भी नहीं है।”

RJD प्रवक्ता के इस बयान पर भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, इस मुद्दे ने सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है।

Releated Posts

उपयोगिता प्रमाण-पत्र पर अटका 50 हजार पेंशनरों का भुगतान, विश्वविद्यालयों की सुस्ती से बढ़ी परेशानी

बिहार के पारंपरिक विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक ढिलाई का खामियाजा अब उन बुजुर्ग शिक्षकों और कर्मचारियों को भुगतना पड़…

ByByAjay Shastri Feb 23, 2026

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top