• Home
  • Blog
  • NH-333A पर जाइलो ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, 18 घायल; गिट्टी बनी हादसे की वजह
Image

NH-333A पर जाइलो ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, 18 घायल; गिट्टी बनी हादसे की वजह

शेखपुरा में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333A पर भीषण सड़क हादसे में 18 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से दो को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।

यह हादसा शेखपुरा-सिकंदरा खंड पर नगर क्षेत्र के एकसारीबीघा के पास हुआ। सिकंदरा की ओर से आ रही जाइलो कार ने सामने से आ रहे तीन ई-रिक्शों को टक्कर मार दी। एक ई-रिक्शा पर सवार यात्री नवादा जिले के खैरा जलालपुर गांव से शेखपुरा के माने गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, जबकि अन्य ई-रिक्शों पर सवार लोग बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद जाइलो चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों में मनियंडा और माने गांव के बुजुर्ग व किशोर शामिल हैं। सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार अस्पताल पहुंचे और इलाज की निगरानी की। मौके पर डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीएम प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, विधायक रणधीर कुमार सोनी और पूर्व विधायक विजय सम्राट भी पहुंचे। डीएम ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

सड़क पर गिरी गिट्टी बनी वजह

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकसारीबीघा के पास सड़क पर बड़े पैमाने पर गिट्टी गिरी थी। चकंद्रा पहाड़ से ओवरलोड ट्रकों और हाइवा के जरिए गिट्टी ढुलाई के कारण सड़क पर सुबह से ही पत्थर बिखरे थे। अंधेरा होने के कारण जाइलो और ई-रिक्शों की सीधी टक्कर हो गई।

यातायात थानाध्यक्ष को फटकार

हादसे के बाद एसपी ने अस्पताल परिसर में ही यातायात थानाध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। उन्होंने सड़कों पर गश्त बढ़ाने और गिट्टी, बालू सहित अन्य सामग्री तुरंत हटवाने के निर्देश दिए।

हादसे ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण और ओवरलोडिंग की समस्या को फिर उजागर कर दिया है। प्रशासन ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Releated Posts

कटिहार में युवक को चोर बताकर बांधा और घुमाया, पैसे मांगने पर रची गई साजिश—वीडियो वायरल

बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

गढ़पुरा नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि, स्मारक निर्माण में देरी पर उठा सवाल

गढ़पुरा में ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह की 96वीं वर्षगांठ पर स्मृति दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

नरेंद्र मोदी पहुंचे साधारण झाल मुड़ही की दुकान पर: गया के विक्रम साव की कहानी बनी चर्चा का केंद्र

Bihar News (गया): गया जिले के एक साधारण युवक की कहानी इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

खगड़िया में ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’: आनंद माधव का प्रदेश नेतृत्व पर बड़ा हमला, संगठन पर उठे सवाल

Bihar Politics: खगड़िया में कांग्रेस के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। जिले के केएन क्लब में…

ByByAjay Shastri Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top