• Home
  • Blog
  • विधान परिषद में दयानंद एनकाउंटर पर घमासान, विपक्ष ने बताया फर्जी
Image

विधान परिषद में दयानंद एनकाउंटर पर घमासान, विपक्ष ने बताया फर्जी

बिहार विधान परिषद में गुरुवार को बेगूसराय के हार्डकोर नक्सली दयानंद मालाकार के एनकाउंटर को लेकर तीखी बहस हुई। राजद एमएलसी शशि यादव ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि राजद की जांच टीम ने पूरे मामले की पड़ताल की है, जिसमें कथित तौर पर कई विसंगतियां सामने आई हैं। उनका आरोप था कि बिहार पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि दयानंद मालाकार एक हार्डकोर नक्सली था, जिसके खिलाफ 21 आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और कानून अपना काम करेगा।

मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्ष ने न्यायिक जांच की मांग की, जबकि सरकार ने पुलिस कार्रवाई को सही ठहराया।

इस मुद्दे पर सदन में हंगामा भी हुआ और सियासी पारा चढ़ा रहा। अब इस एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Releated Posts

बेगूसराय में हाईटेक नकल का भंडाफोड़: कान में छिपे ब्लूटूथ से मिल रहे थे जवाब, 5 गिरफ्तार

बेगूसराय से परीक्षा प्रणाली को चुनौती देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आधुनिक तकनीक…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

Bihar News: बेगूसराय की अनोखी शादी—बैलगाड़ी से निकली बारात, विधायक भी बने सवारी पर्यावरण का दिया संदेश

बिहार के बेगूसराय से एक अनोखी और चर्चा में आई शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने पारंपरिक…

ByByAjay Shastri Apr 20, 2026

भोजपुर ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा: वांछित आरोपी अशोक साह गिरफ्तार, 26.3 किलो चांदी व आभूषण बरामद

भोजपुर जिले में हुए ज्वेलरी चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Census 2027: डिजिटल होगी भारत की जनगणना, मोबाइल से खुद भर सकेंगे 33 सवाल, 17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना

भारत अब अपनी अगली जनगणना के साथ एक नए डिजिटल युग में प्रवेश करने जा रहा है। भारत…

ByByAjay Shastri Apr 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top