• Home
  • Blog
  • तपती धूप में बच्चों से मजदूरी! बछवाड़ा के स्कूल में जलावन ढुलवाने का VIDEO वायरल
Image

तपती धूप में बच्चों से मजदूरी! बछवाड़ा के स्कूल में जलावन ढुलवाने का VIDEO वायरल

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चमथा तीन पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चमथा नंबर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाई करने आए मासूम बच्चों से कथित तौर पर जलावन (लकड़ी) से भरी गाड़ी खाली करवाई गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र गाड़ी से जलावन उतार रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बच्चों से इस तरह मजदूरी करवाना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

स्थानीय निवासी नीतीश यादव ने बताया कि गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच प्रधानाध्यापक अजीत कुमार द्वारा बच्चों से जबरन जलावन भरी गाड़ी खाली करवाई गई। उन्होंने कहा कि कई छात्रों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

नीतीश यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं, न कि मजदूरी करने। अगर यही हाल रहा तो शिक्षा का क्या मतलब रह जाएगा?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब इस मामले पर प्रधानाध्यापक से सवाल किया गया, तो उन्होंने बेपरवाही भरा जवाब देते हुए कहा कि “जहां जाना है जाओ, कोई कुछ नहीं कर सकता।”

घटना को लेकर जब शिक्षा विभाग से बात की गई तो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है और मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था और बच्चों के अधिकारों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top