• Home
  • Crime
  • बेगूसराय का वांछित अपराधी सिंटू उर्फ सिंतुनिया छह सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, अवैध हथियार और स्कॉर्पियो बरामद
Image

बेगूसराय का वांछित अपराधी सिंटू उर्फ सिंतुनिया छह सहयोगियों के साथ गिरफ्तार, अवैध हथियार और स्कॉर्पियो बरामद

बेगूसराय।
बेगूसराय जिले में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और बेगूसराय जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बलिया थाना कांड संख्या 533/25 में वांछित अपराधी सिंटू कुमार उर्फ सिंतुनिया को उसके छह अन्य सहयोगियों के साथ अवैध आग्नेयास्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई 23 जनवरी 2026 को बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत छापामारी कर की गई। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
  1. सिंटू कुमार उर्फ सिंतुनिया, पिता – रामजीवन संगई
  2. संजय कुंवर, पिता – विजय संगई
  3. संपूर्ण कुमार, पिता – स्व. राजेंद्र राय
  4. संजीव कुमार उर्फ पप्पू, पिता – स्व. राजनीति राय
  5. धीरज कुमार, पिता – रामरतन राय
    (सभी निवासी – ग्राम शादीपुर (कासिमपुर), वार्ड नंबर-12, थाना बलिया, जिला बेगूसराय)
  6. चंदन कुमार, पिता – मणिकांत मिश्रा, निवासी – ग्राम कारदला, थाना परबत्ता, जिला खगड़िया
  7. शुभम कुमार, पिता – हरे राम चौधरी, निवासी – ग्राम नौरंगा दियारा, थाना बलिया, जिला बेगूसराय

पुलिस के अनुसार, बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बलिया थाना कांड संख्या 533/25 और नयागांव थाना कांड संख्या 16/25 में वांछित अपराधी अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में बलिया थाना क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को धर दबोचा।

बरामदगी
  • देसी पिस्टल – 01
  • जिंदा कारतूस – 04
  • स्कॉर्पियो कार – 01

इस मामले में बलिया थाना कांड संख्या 52/26 दिनांक 23.01.2026 के तहत धारा 310(4), 310(5), 318(4) बीएनएस एवं 25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट** में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और विधि-सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई जारी है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top