• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में सनसनीखेज वारदात: घर के सामने से उठाकर युवक की गोली मारकर हत्या
Image

बेगूसराय में सनसनीखेज वारदात: घर के सामने से उठाकर युवक की गोली मारकर हत्या

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक का अपहरण कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है।

यह घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा वार्ड नंबर 15 की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान स्थानीय निवासी राजेंद्र साहनी के पुत्र बिरजू साहनी के रूप में हुई है।

घर के बाहर टहल रहा था युवक

परिजनों के अनुसार, बिरजू साहनी रोज की तरह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक आधा दर्जन से अधिक की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और उसे जबरन पकड़ लिया।

विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

जब बिरजू साहनी ने अपराधियों के साथ जाने से इनकार किया, तो उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद भी जब वह नहीं माना, तो अपराधियों ने उसे जबरन खींचकर अपने साथ ले गए।

कुछ दूरी पर ले जाकर मारी गोली

परिजनों का कहना है कि अपराधी उसे घर से कुछ दूरी पर ले गए, जहां उसे गोली मार दी गई। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब बिरजू घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

15 साल पुरानी दुश्मनी का शक

परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल पहले बिरजू के पिता की भी इसी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में बिरजू साहनी गवाह था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस मौके पर, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही परिहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना मिली है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

मजदूरी करता था युवक

जानकारी के अनुसार, बिरजू साहनी मजदूरी का काम करता था और हाल ही में बेंगलुरु से अपने गांव लौटा था।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस वारदात ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top