• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, रचियाही गांव में मचा कोहराम
Image

बेगूसराय में जमीनी विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, रचियाही गांव में मचा कोहराम

बेगूसराय।
बिहार के बेगूसराय जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही धोबी टोल गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक की पहचान रचियाही धोबी टोल निवासी शंभू राम के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के पुत्र विशाल कुमार ने बताया कि आज सुबह से ही उनके पिता का अपने चाचा संजय राम और विनोद राम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनों चाचा जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

विशाल कुमार के अनुसार, किसी तरह वे खुद को बचाकर बाहर निकले, लेकिन इस दौरान उनके पिता शंभू राम को दोनों चाचाओं ने घर में बंद कर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी संजय और विनोद अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गए।

सूचना मिलने पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

Releated Posts

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Firing: गिट्टी कारोबार के विवाद में चली गोलियां, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल, इलाके में दहशत

पटना: राजधानी पटना एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठी। जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top