• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में सनसनी: टंकी से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में
Image

बेगूसराय में सनसनी: टंकी से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, पत्नी हिरासत में

बेगूसराय के जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब हर्ल टाउनशिप परिसर से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पपरौर पंचायत वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय रामचंद्र पासवान के 35 वर्षीय पुत्र जगदीप पासवान के रूप में हुई है।

टंकी से उठी दुर्गंध, खुला राज

रविवार (19 अप्रैल) की शाम हर्ल टाउनशिप इलाके में कुछ महिलाएं लकड़ी चुनने गई थीं। इसी दौरान पास की एक पानी की टंकी से तेज दुर्गंध आने लगी। शक होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जीरोमाइल ओपी पुलिस टीम, ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। जब टंकी की जांच की गई, तो उसमें से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मां ने की पहचान, 11 अप्रैल से था लापता

शव इतनी बुरी हालत में था कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। बाद में मृतक की मां फुला देवी ने कपड़ों और अन्य संकेतों के आधार पर बेटे की पहचान की।

परिजनों के अनुसार, जगदीप पासवान 11 अप्रैल की शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की कोई आधिकारिक शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी।

पत्नी पर शक, पुलिस की पूछताछ जारी

मृतक की मां फुला देवी ने अपनी बहू विभा देवी पर संदेह जताया है। आरोप है कि जब भी बेटे के बारे में पूछा जाता, तो वह यह कहकर टाल देती थी कि जगदीप दिल्ली चला गया है।

संदेह के आधार पर पुलिस ने विभा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही, मामले की गहराई से जांच की जा रही है कि यह हत्या है या कोई अन्य कारण।

पोस्टमार्टम को लेकर नया मोड़

पहले शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया था, लेकिन परिजनों की मांग पर अब कोर्ट के निर्देश के बाद शव को दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top