• Home
  • Breaking News
  • बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवालयुवक ने खुद पर पेट्रोल डाला; पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल, भीड़ पर लाठीचार्ज
Image

बेगूसराय में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवालयुवक ने खुद पर पेट्रोल डाला; पुलिस पर पथराव, सिपाही घायल, भीड़ पर लाठीचार्ज

बेगूसराय में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने पहुंची, एक युवक ने विरोध में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर उसे पकड़ लिया और किसी तरह हादसे को टालते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।

इसी दौरान भीड़ भड़क गई और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक सिपाही का सिर फूट गया और कई अन्य कर्मी भी घायल हुए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को खदेड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उपद्रवियों पर डंडे बरसाए और इलाके को खाली कराया।

घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई योजना के तहत जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बेगुसराई से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बेगूसराय में RJD विधायक के मॉल में भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

बेगूसराय। बेगूसराय शहर में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

‘कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी पर बरसे गिरिराज सिंह, कहा- देश में आंतरिक लड़ाई की मंशा कभी पूरी नहीं होगी

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद Giriraj Singh ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi पर तीखा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार, EMI में फिलहाल नहीं होगा बदलाव, GDP और महंगाई को लेकर नए अनुमान जारी

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने शुक्रवार को अपनी द्विमासिक समीक्षा बैठक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

बिहार में 61 राजस्व अधिकारियों का तबादला, भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

पटना। बिहार सरकार ने विशेष भूमि सर्वेक्षण और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top