• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में फायरमैन राहुल के अपहरण मामले में नया खुलासा, प्रेम-प्रसंग में पिटाई के बाद भागा था युवक
Image

बेगूसराय में फायरमैन राहुल के अपहरण मामले में नया खुलासा, प्रेम-प्रसंग में पिटाई के बाद भागा था युवक

बेगूसराय के फुलमलिक गांव के पास फायरमैन राहुल कुमार के कथित अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि प्रेम-प्रसंग के कारण हुई पिटाई के बाद वह डरकर भाग गया था।

जानकारी के मुताबिक, राहुल का गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि वह देर रात उससे मिलने पहुंचा था, जहां लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद राहुल वहां से भाग निकला।

राहुल के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और लगातार उसकी तलाश में जुटी रही। काफी खोजबीन के बाद पुलिस टीम ने राहुल कुमार को खगड़िया से बरामद कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में राहुल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद अपहरण की बात गलत साबित हुई।

इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Releated Posts

Bihar Crime: बांका में बालू माफियाओं का तांडव, खनन विभाग की टीम पर हमला, जवान घायल

बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान…

ByByAjay Shastri Jun 11, 2026

बिहार दिवालिया होने की कगार पर? तेजस्वी यादव ने वित्तीय संकट को लेकर सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav ने बुधवार को राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर एनडीए…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

पटना में हर तीसरी हत्या की वजह बन रहा जमीन विवाद, पांच साल में 417 लोगों की गई जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना में जमीन विवाद अब सामाजिक तनाव का नहीं, बल्कि जानलेवा संघर्ष का बड़ा…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में कल निकलेगी ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का दिया जाएगा संदेश

बेगूसराय। पर्यावरण संरक्षण, बेहतर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेगूसराय में रविवार को…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top