• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में जदयू छात्र नेता को गोली मारने से मचा हड़कंप, हालत गंभीर
Image

बेगूसराय में जदयू छात्र नेता को गोली मारने से मचा हड़कंप, हालत गंभीर

बेगूसराय।
बिहार के बेगूसराय जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जिले में अपराधियों ने जदयू के एक छात्र नेता को गोली मार दी है। यह घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गुमटी के पास बुधवार सुबह की बताई जा रही है। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के छात्र नेता सोनू कुमार राय रोज की तरह बुधवार सुबह अपने घर से जिम जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बेखौफ अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र नेता को तुरंत इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

इस घटना के बाद एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बेगूसराय सहित पूरे बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि अपराध पर लगाम कसने के पुलिस के दावे बार-बार फेल साबित हो रहे हैं।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top