• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या, सिर और छाती में लगी गोली
Image

बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या, सिर और छाती में लगी गोली

भतीजे का आरोप – संपत्ति हड़पने के लिए पत्नी ने कराई हत्या, पहले छोटे चाचा को भी मरवाया

बेगूसराय जिले में सोमवार शाम एक किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कैथमा गांव निवासी भूषण सिंह (50 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब भूषण सिंह खेत में मवेशियों के लिए चारा लाने गए थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी दौरान बदमाश वहां पहुंचे और भूषण सिंह को निशाना बनाकर गोली चला दी। उन्हें सिर और छाती में गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग खेत की ओर दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से खोखे भी बरामद किए हैं।

मृतक के भतीजे ने इस हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि भूषण सिंह की पत्नी ने संपत्ति हड़पने के लिए साजिश के तहत उनकी हत्या करवाई है। भतीजे का यह भी दावा है कि कुछ साल पहले छोटे चाचा की हत्या भी इसी तरह कराई गई थी, लेकिन तब मामला दबा दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संपत्ति विवाद समेत सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top