• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में चाकूबाजी की खूनी वारदात: प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाने पर चार घायल, एक की हालत नाजुक
Image

बेगूसराय में चाकूबाजी की खूनी वारदात: प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाने पर चार घायल, एक की हालत नाजुक

बेगूसराय, बिहार: बेगूसराय में एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बखरी थाना क्षेत्र के बखरी मुख्य बाजार में, प्रेमी-प्रेमिका का वीडियो बनाने और उसे डिलीट करवाने को लेकर हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

यह सनसनीखेज वारदात बुधवार देर शाम वार्ड नंबर-24, ठाकुर मुहल्ला में करीब 30 मिनट तक चली, जिसने पूरे इलाके में दहशत पैदा कर दी।
वीडियो डिलीट करवाने को लेकर हुआ विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, बखरी मुख्य बाजार में बुधवार शाम आरोपी युवकों में से एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ घूमने गया था। इसी दौरान, मौके पर मौजूद कुछ अन्य युवकों ने दोनों का वीडियो बना लिया।

जैसे ही आरोपी युवक को इस बात की जानकारी हुई, उसने अपने साथियों को बुलाया और वीडियो बनाने वाले युवकों से वीडियो डिलीट करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद बात मारपीट तक पहुँच गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने चाकुओं से लैस होकर युवकों पर हमला कर दिया।
चाकूबाजी की इस वारदात में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लाया गया।

घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, बताया जा रहा है कि एक युवक की हालत अत्यधिक नाजुक होने के कारण उसे पटना रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top