• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, 3 लोग घायल; पुलिस ने 2 के गोली लगने की पुष्टि की, 2 हिरासत में
Image

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, 3 लोग घायल; पुलिस ने 2 के गोली लगने की पुष्टि की, 2 हिरासत में

बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के खरहट गांव में सोमवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल दो लोगों के गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि की है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना में खरहट गांव निवासी बादल कुमार (18 वर्ष) और शीला देवी (60 वर्ष) को गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। तीसरे घायल को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि गोली लगने की पुष्टि केवल दो लोगों की हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर शाम इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले ली। इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए।

घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मौके से हथियार या खोखे बरामद हुए हैं या नहीं, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जमीन विवाद से जुड़े पुराने कागजात और आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जाएगी। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

जमुई में नाबालिग छात्रा से दरिंदगी: अपहरण, दुष्कर्म और लाइव वीडियो वायरल करने की धमकी

जमुई (बिहार): बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र…

ByByAjay Shastri Apr 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top