• Home
  • Crime
  • पति ही बना कातिल! दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की कोशिश, गश्त के दौरान पुलिस ने बचाई जान
Image

पति ही बना कातिल! दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की कोशिश, गश्त के दौरान पुलिस ने बचाई जान

बेगूसराय: एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता खुशबू देवी( काल्पनिक नाम) ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बीती रात उसे बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने घर से बाहर ले जाया गया और रास्ते में जान से मारने की कोशिश की गई।

पीड़िता के अनुसार, पति और उसका मित्र उसे घुमाने के लिए ले गया था। घूमकर लौटते समय रास्ते में उसे कुछ असहज लगा और डर महसूस होने लगा। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार लोग वहां पहुंचे और उसे जबरन (सुनसान स्थान) की ओर ले जाने लगे। महिला का आरोप है कि वहां उसे पटककर गला दबाने की कोशिश की गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पूरी घटना में उसके पति जितेंद्र कुमार और उसका दोस्त चकवा गांव निवासी एक युवक शामिल था। दोनों आपस में दोस्त हैं और मिलकर उसकी हत्या करना चाहते थे। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से भागने में सफल रही।

घटना के बाद पीड़िता सीधे छौड़ाही थाना पहुंची, जहां उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि घटना रात करीब छह बजे से आठ बजे के बीच की है। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय दो मोटरसाइकिलें भी मौके पर देखी गई थीं, जिनसे आरोपी फरार हो गए।

थाना में पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। उसका मायका रोसड़ा के ख्यारभूर गांव में है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

छौड़ाही थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कही जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top