• Home
  • Crime
  • शराबबंदी वाले बिहार में दबंगई का तांडव, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, माँ-बेटी को डराने के लिए की हवाई फायरिंग
Image

शराबबंदी वाले बिहार में दबंगई का तांडव, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, माँ-बेटी को डराने के लिए की हवाई फायरिंग

Begusarai के Mansurchak थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-02 पंचायत के धगजरी गांव में बुधवार रात दबंगई और दहशत का मामला सामने आया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने एक घर पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए और माँ-बेटी को डराने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की।

पीड़िता पुष्पा देवी के अनुसार, घटना के वक्त वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थीं। तभी दबंगों ने अचानक घर पर हमला शुरू कर दिया। ईंट-पत्थरों की आवाज और फायरिंग से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही Mansurchak Police Station की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीकांत मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार को पीड़ित महिला ने थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मंसूरचक थानाध्यक्ष गोविंद पाण्डेय ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर BNS की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद खुलेआम शराब पीकर इस तरह की वारदात होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

आशीष भूषण झा की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top