• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में मतदाता जागरूकता अभियान: “सबका वोट, सबका अधिकार” का दिया गया संदेश
Image

बेगूसराय में मतदाता जागरूकता अभियान: “सबका वोट, सबका अधिकार” का दिया गया संदेश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला के निर्देशानुसार आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को जिला नियोजनालय, बेगूसराय एवं स्वीप (SVEEP) कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान टीम द्वारा शहर के विभिन्न मॉल, प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में जाकर आम जनों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को बताया गया कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा अधिकार है और प्रत्येक मतदाता को निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “सबका वोट, सबका अधिकार” का संदेश देते हुए आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 में सभी पात्र मतदाताओं से 6 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

इस अवसर पर पोस्टर, स्लोगन और नारे के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। उपस्थित कर्मियों ने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।

जिला प्रशासन का यह अभियान जिले में मतदाता जागरूकता को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

– अजय शास्त्री, संवाददाता

Releated Posts

पटना के तारामंडल ट्रैफिक पोस्ट पर उठे सवाल, वाहन चालकों ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

पटना। राजधानी पटना में ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

छपरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस रिसाव, 10 लोग प्रभावित, प्रशासन ने शुरू की जांच

छपरा। सारण जिले के छपरा में गुरुवार देर रात एक कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस के रिसाव ने…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

मुजफ्फरपुर ICU हादसे में बड़ी कार्रवाई, प्रसाद हॉस्पिटल प्रबंधक पर FIR दर्ज, 6 लोगों की हो चुकी है मौत

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

पटना हाईकोर्ट को मिली नई मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय ने ली शपथ

पटना उच्च न्यायालय को नया नेतृत्व मिल गया है। Justice Meenakshi Madan Rai ने शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top