• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में सोए युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद बना वजह
Image

बेगूसराय में सोए युवक की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद बना वजह

बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोए अवस्था में बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव, वार्ड संख्या-6 की है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय रणबीर यादव, पिता नाथों यादव निवासी नूरजमापुर वार्ड 6, के रूप में हुई है।

कैसे हुई घटना?

मृतक के भाई धर्मबीर यादव ने बताया कि घटना की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उसे गाली दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान रणबीर वहां पहुंचा और स्थिति बिगड़ते देख अपने भाई धर्मबीर को वहां से निकाल कर घर ले आया।

कहासुनी के दौरान आरोपियों ने रणबीर को उठाकर ले जाने की धमकी भी दी थी।

लेकिन रात में जब पूरा परिवार सो गया, तभी लाठी-डंडों से लैस आरोपी घर में घुस गए और सोए हुए रणबीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

सुबह मिली हत्या की जानकारी

सुबह जब परिजन रणबीर को जगाने पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी फरार

परिजनों के अनुसार, घटना में शामिल सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे हैं। परिवार का आरोप है कि सिर्फ मामूली विवाद में रणबीर की जान ले ली गई।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top