• Home
  • Blog
  • पुत्रदा एकादशी के दिन मां ने तीन साल के नवजात को पिलाया जहर, बच्चे की मौत; आरोपी मां पुलिस हिरासत में
Image

पुत्रदा एकादशी के दिन मां ने तीन साल के नवजात को पिलाया जहर, बच्चे की मौत; आरोपी मां पुलिस हिरासत में

बेगूसराय।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना कांड संख्या 384/25 के तहत दर्ज मामले में पुत्रदा एकादशी के दिन एक महिला ने पहले स्वयं जहर खाया और फिर अपने तीन साल के नवजात शिशु को भी जहर पिला दिया। इस दर्दनाक घटना में नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद परिजनों द्वारा दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया

पुलिस ने मृत नवजात के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

आरोपी मां पुलिस गिरफ्त में, इलाज जारी

घटना के बाद महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल उसकी हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती रखा गया है, जहां पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। यह जानने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण से घटना को अंजाम दिया गया, इस बिंदु पर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि महिला के स्वस्थ होने के बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

सुल्तानगंज कांड: ऑफिस में गोली, जंगल में एनकाउंटर… ऐसे खत्म हुआ रामधनी यादव

भागलपुर के सुल्तानगंज से उठी गोलियों की आवाज अब सिर्फ एक वारदात नहीं रही… यह एक पूरी कहानी…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर चल रहा विशेष प्रशिक्षण

प्रखंडों से लेकर शहरी निकायों तक प्रशिक्षण सत्र आयोजित, दो चरणों में होगा जनगणना कार्य जिला पदाधिकारी, बेगूसराय…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का नावकोठी में स्कूलों का औचक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था सुधारने के निर्देश

पठन-पाठन, उपस्थिति और मिड-डे मील व्यवस्था की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिनांक 28 अप्रैल 2026 को…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बेगूसराय DM श्रीकांत शास्त्री का बखरी में औचक निरीक्षण, सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्रीकांत शास्त्री द्वारा बखरी अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top