• Home
  • Blog
  • बेगूसराय में पंचायत स्तर पर योजनाओं का औचक निरीक्षण, कई विभागों की हुई जांच
Image

बेगूसराय में पंचायत स्तर पर योजनाओं का औचक निरीक्षण, कई विभागों की हुई जांच

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:
बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के आदेशानुसार तेघड़ा अनुमंडल के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, ‘हर घर नल का जल’ योजना की स्थिति, पंचायत सरकार भवनों की स्थिति, सोलर लाइट की कार्यशीलता तथा पंचायत स्तर पर संचालित विद्यालयों का विशेष मूल्यांकन किया गया।

इसके साथ ही पंचायत सरकार भवनों में कर्मियों की उपस्थिति, आरटीपीएस सेवाओं की स्थिति, जन्म एवं मृत्यु पंजी संधारण तथा विभिन्न योजनाओं के संचालन की भी जांच की गई। वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानों का भी निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली को परखा गया।

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे निरीक्षण से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर शीघ्र जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

यह औचक निरीक्षण राज्य सरकार की कार्ययोजना के तहत योजनाओं के पारदर्शी, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar News: हथिदह में ट्रक की टक्कर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, बड़हिया में रात 2 बजे से सप्लाई ठप

लखीसराय जिले के बड़हिया इलाके में अचानक बिजली संकट खड़ा हो गया है। हथिदह के पास एक अनियंत्रित…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर बेगूसराय में आगामी 9 मई 2026…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, विभिन्न स्थलों पर हुए कार्यक्रम

बेगूसराय, 24 अप्रैल 2026:राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को बेगूसराय जिले में विभिन्न…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

मानव एकता दिवस पर बखरी में रक्तदान शिविर और विशाल सत्संग, 200 लोगों ने किया रक्तदान

बेगूसराय (बखरी): संत निरंकारी मिशन की ओर से हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले मानव एकता…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top