• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं कई गोलियां
Image

बेगूसराय में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं कई गोलियां

बेगूसराय: जिले में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में उस समय हुई जब तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर जमीन कारोबारी की हत्या कर दी।

मृतक की पहचान वरुण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने इतनी गोलियां चलाईं कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटनास्थल को पुलिस ने घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। वहीं बेगूसराय के एसपी मनीष भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

अस्पताल में उमड़ी भीड़

हत्या की खबर फैलते ही सदर अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।

जमीन कारोबार को लेकर पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं

बेगूसराय में जमीन कारोबार को लेकर विवाद की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। क्राइम रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जमीन विवाद को लेकर एक दर्जन से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं।

इनमें कई मामलों में शूटर और लाइनर की गिरफ्तारी तो हुई, लेकिन कई घटनाओं में असल मास्टरमाइंड का खुलासा नहीं हो पाया

फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट होगी तथा जल्द ही घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

Bihar Crime: बड़हिया में दिनदहाड़े फायरिंग, ‘टीटू धमाका’ गैंग पर आरोप—पुलिस को भी दी चुनौती

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Bihar Crime: पटना सिटी में फिर खून, भोज के विवाद में युवक की चाकू से हत्या—अपराध पर नियंत्रण पर उठे सवाल

पटना सिटी में एक और हत्या ने कानून-व्यवस्था की हकीकत को फिर सामने ला दिया है। खुसरूपुर थाना…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

खाकी हुई बेनकाब! किडनैपिंग-फिरौती के खेल में 2 ASI समेत 4 गिरफ्तार, घर से मिली रकम

जमुई-नवादा बेल्ट से सामने आया एक मामला सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था पर करारा सवाल है। जिस…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बिहार क्राइम: कटिहार में पंचायत के फैसले और नाबालिगों के साथ मारपीट का मामला, इंसाफ पर उठे सवाल

कटिहार जिले के आजमनगर क्षेत्र के दनिहा पंचायत से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासन…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top