• Home
  • Crime
  • रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका से दहशत
Image

रेल ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका से दहशत

बेगूसराय —
बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना समस्तीपुर–सहरसा रेलखंड के सलौना और ईमली स्टेशन के बीच स्थित मछुआ रेलवे ढाला के पास की है। मृतक की पहचान चक्चनरपथ पंचायत के सुग्गा गांव निवासी मोहन राय के 16 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के सिर में गंभीर चोटें पाई गई हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि अमन की हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, अमन सोमवार रात अपने दोस्तों के साथ बाइक से बखरी गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव ट्रैक पर मिला, जबकि पास में एक लावारिस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही सीडीपीओ कुंदन कुमार और बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

अजय शास्त्री, संवाददाता

Releated Posts

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

खगड़िया में भूमि विवाद पर खूनी तांडव: महिला की मौत, तीन गंभीर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया में भूमि विवाद को लेकर दबंगों का खूनी तांडव, महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर खगड़िया/बेगूसराय।…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Begusarai News: 194 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 लाख रुपये से अधिक

बेगूसराय: मद्य निषेध एवं नशा मुक्त बिहार अभियान के तहत बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Patna Crime: फुलवारी शरीफ में दो गुटों के बीच खूनी भिड़ंत, सड़क पर लहराए तलवार-चाकू, कई घायल

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब टमटम पड़ाव…

ByByAjay Shastri Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top